रायपुर

नवा रायपुर के किसानों की मांग पर सरकार सहमत, लीगल ओपिनियन के बाद होगा फैसला
17-Feb-2022 9:39 PM
नवा रायपुर के किसानों की मांग पर सरकार सहमत, लीगल ओपिनियन के बाद होगा फैसला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी।
नया रायपुर के प्रभावित किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए कैबिनेट सब कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद, संयोजक और मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि अधिकांश बिंदुओं पर सरकार सहमत है
लेकिन कुछ मांगों को पूरा करने लीगल ओपिनियन लेना होगा।इसके बाद ही सरकार साफ कर पाएगी अपना रुख। चौबे ने कहा कि सरकार के सकारात्मक रुख को देखते हुए किसान अपना आंदोलन स्थगित करें।

सरकार की अपील के बाद किसानों ने भी आंदोलन खत्म करने को लेकर  सकारात्मक संकेत दिया है।आंदोलन से जुड़े नेताओं से चर्चा कर फैसला लिया जाएगा।


अन्य पोस्ट