रायपुर

मादक पदार्थों की सप्लाई चैनल तोडऩे तैयारी, रायपुर में नारकोटिक्स सेल, एएसपी को जिम्मा
17-Feb-2022 5:49 PM
  मादक पदार्थों की सप्लाई  चैनल तोडऩे तैयारी, रायपुर में नारकोटिक्स सेल, एएसपी को जिम्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। चरस-गांजा के साथ दूसरे तरह के नशीले मादक पदार्थों की तस्करी के लिए प्रदेश में पहले नारकोटिक्स सेल का गठन रायपुर में किया गया है। रायपुर पुलिस की यह स्पेशल टीम नशे के काले कारोबार को रोकने काम करेगी। एएसपी अपराध अभिषेक माहेश्वरी की अगुवाई में दो टीआई समेत कुल आठ वर्दीवाले सेल में शामिल किए गए हैं। दो थानेदारों में सायबर सेल प्रभारी गिरीश तिवारी और खमतराई टीआई अश्वनी राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निचले स्टाफ से सायबर सेल में पदस्थ  दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। सेल का उद्देश्य सप्लाई के बड़े चैनल को तोडक़र उसे ब्रेक करना और फिर शहर के सीमा क्षेत्रों में सूचना तंत्र मजबूत करना होगा। अफसरों के मुताबिक नारकोटिक्स सेल का गठन पहली बार रायपुर में हुआ है।


अन्य पोस्ट