रायपुर

इन 107 गांवों में जमीन खरीदने पर 40त्न की छूट
17-Feb-2022 5:42 PM
इन 107 गांवों में जमीन खरीदने पर 40त्न की छूट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य के दरों में अब 40 प्रतिशत तक की छूट दी है।

इसके मुताबिक  रायपुर-बीरगांव नगर निगम और उनके निवेश क्षेत्रों के 107 गांवों को शामिल किया गया है। जिले के इन सभी 107 गांवो में जमीनों की खरीदी बिक्री या दान करने पर अब 30 की जगह 40 प्रतिशत् तक छूट मिलेगी।  योजना में शामिल रायपुर जिले के 107 गांव- चंदनीडीह, सरोना, रायपुरा, अटारी, जरवाय उर्फ हीरापुर, टाटीबंध, कोटा, चिरहुलडीह, डूमरतालाब, सोनडोंगरी, गुढिय़ारी, गोगांव, गोंदवारा, भनपुरी, खमतराई, कांपा, फाफाडीह, दलदलसिवनी, सड्ड,ू मोवा, आमासिवनी, कचना, शंकरनगर खम्हारडीह, तेलीबांधा, लाभाण्डी, जोरा, फुण्डहर, देवपुरी, डूमरतराई, पुरैना, अमलीडीह, टिकरापारा, पंडरीतराई, रायपुर खास, डंगनिया, चंगोराभाटा, भाटागांव, मुठपुरैना, बोरियाखुर्द, डूंडा, उरकुरा, बोरझरा, बिरगांव, सरोरा, अछोली, उरला, रावांभाटा, तिवरैया, धरसींवा,  चरौदा, परसतराई, सिलतरा, मुनरेठी, टाडा, अकोली, लालपुर, मटिया, दोंदेखुर्द, छपोरा, भुरकोनी, बरबंदा, नेउरडीह, मांढर, गिरौद, टेकारी, परसुलीडीह, बरौदा, दोंदेकला, संकरी, तुलसी, पिरदा, भटगांव, बोरियाकला, धनेली, मुजगहन, सेजबहार, काठाडीह, कांदुल, दतरेंगा, डोमा, सांकरा, धनेली, निमोरा, सोंडरा, चिखली, बहेसर, कन्हेरा, कुम्हारी, बेन्दरी, पठारीडीह, बाना, कारा, तेन्दुआ, गुमा, हतबंध, गोमची, नगरगांव, गिधोरी, टोर, मोहंदी, गोढ़ी, खिलोरा, बकतरा, संगारभाटा, सिवनी, धुसेरा और सेमरिया।


अन्य पोस्ट