रायपुर

मौदहा से कट्टा खरीदकर पहुंचा, पुलिस ने दबोचा
17-Feb-2022 4:25 PM
मौदहा से कट्टा खरीदकर पहुंचा, पुलिस ने दबोचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी ।
गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ अभियान के बीच टिकरापारा में पुलिस ने देसी कट्टे के साथ एक पुराने बदमाश से जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में था, इस बीच सायबर सेल की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी इलाके का रिकर्डेड बदमाश है। टिकरापारा पुलिस ने बताया आरोपी मोहम्मद सादिक तिगाला को पकड़ा गया। संदिग्ध हालत में घुमते बदमाश को हिरासत में लेकर जब तलाशी की तब उसके पास से देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस मिले। एसपी प्रशांत अग्रवाल के गुंडे-बदमाशों के विरूद्ध अभियान चलाने निर्देश मिलने के बाद जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को सफलता मिली। थाना प्रभारियों को अवैध तरीके से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी - बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं।16 फरवरी को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संतोषी नगर मार्केट पास 1 व्यक्ति अपने हाथ में कट्टा रखकर लहरा रहा है। तुरंत मौके पर दबिश देकर टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के रिकार्ड में आरोपी पहले भी अपराध कर चुका है।

एक साल पहले चरस का केस
आरोपी को एक साल पहले पुलिस ने चरस बेचने के मामले में जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से मौदहा  जाकर वहां से हथियार खरीदे। पुराने रिकार्ड में टिकरापारा के अलावा दूसरे थाना में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज हैं। गोकूल नगर में भी पूर्व में मारपीट करने के मामले सामने आ चुके हैं।

आरोपी को पकडऩे में सायबर सेल से सउनि. किशोर सेठ, आर. उपेन्द्र यादव, आलम बेग, हिमांशु राठौर व टिकरापारा थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
 


अन्य पोस्ट