रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 13 फरवरी को ली गई राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आंसर शीट जारी कर दिया गया है। इस संबंध में उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट में उत्तर देख सकते हैं। इस आधार पर वे 21 फरवरी तक दावा आपत्ति भी दे सकेंगे। इसे आनलाइन देना होगा। प्रश्नों के उत्तर को लेकर जिन्हें आपत्ति है। उनके लिए आयोग ने कहा कि सही उत्तर का दावा करने की स्थिति में अभ्यार्थी को आपत्ति के साथ उसका संदर्भ भी देना होगा। यह संदर्भ अभिलेख के स्त्रोत के साथ प्रस्तुत करना होगा। जिसमें उस संदर्भित पुस्तक, समाचार पत्र, और पत्रिका का नाम, लेखक का नाम प्रकाशन तिथि सब कुछ देना होगा। समस्त ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने के बाद शुल्क (50 रूपए प्रति प्रश्न) भी जमा करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक प्रश्न पत्र पर उत्तरों का लिफाफा अलग-अलग भेजने होंगे।