रायपुर

शराबबंदी कांग्रेस के वादे और इरादे में कोई मेल नहीं- ठोकने
17-Feb-2022 4:23 PM
शराबबंदी कांग्रेस के वादे और इरादे में कोई मेल नहीं- ठोकने

रायपुर, 17 फरवरी । छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील शुक्ला के बयान पर  पलटवार किया है। ठोकने ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मुताबिक अपने प्रदेश अध्यक्ष के बयान को दोहराकर यह पुष्टि कर दी है कि कांग्रेस की सरकार का शराब बंदी लागू करने का कोई इरादा था, न है और न ही वह अपने घोषणा पत्र के वादे के अनुसार इसे लागू करेगी। वादा करके मुकर जाना कांग्रेस की राजनीति का मूल तत्व है। कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ और है। चुनाव में बेरोजगारों को रोजगार तथा भत्ता देने का वादा किया था, उससे मुकर गई।


अन्य पोस्ट