रायपुर

सीएम बघेल ने 18 को बुलाई कैबिनेट की बैठक, विधेयकों को देंगे मंजूरी
16-Feb-2022 7:38 PM
सीएम बघेल ने 18 को बुलाई कैबिनेट की बैठक, विधेयकों को देंगे मंजूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  16 फरवरी।
सीएम भूपेश बघेल रात रायपुर लौट रहे हैं। वे यूपी और पंजाब के चुनावी दौरे पर गए थे। बघेल कल से विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियां शुरू करेंगे। सीएम ने 18 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इसमें सत्र में पेश होने वाले विधेयकों, राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही मंत्रिमंडल की उपसमिति की सिफारिश पर नवा रायपुर के किसानों की मांगों पर भी फैसला हो सकता है। उपसमिति की कल एक और बैठक होनी है।


अन्य पोस्ट