रायपुर

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने नया रायपुर में बन रहे भवनों को देखा, समय पर काम पूरा करने पर जोर
16-Feb-2022 4:56 PM
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने नया रायपुर में बन रहे भवनों को देखा, समय पर काम पूरा करने पर जोर

रायपुर, 16 फरवरी। लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने नया रायपुर में निर्माणाधीन का राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, मंत्री निवास एवं विभागीय अधिकारियों के आवास भवनों का निरीक्षण किया। और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नया रायपुर के सेक्टर-18 (सेक्टर-24) में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य के लिए 591 करोड़ 75 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
 अधिकारियों ने ये जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री निवास का कार्य दिसंबर 2022 तक तथा सभी मंत्री निवास मार्च 2023 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। क्षेत्र में हरियाली के लिए रॉयल पाम के पौधे लगाए जाएंगे तथा 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान  साहू ने भवन निर्माण, वाटर सप्लाई, सेनेटरी फिटिंग और विद्युतीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के  सभी अधिकारी साथ रहे।
 


अन्य पोस्ट