रायपुर
चाकूबाजी-नशेडिय़ों के खिलाफ सख्त मुहिम चलाने के निर्देश
16-Feb-2022 4:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 फरवरी । आईजी रायपुर रेंज आनंदा छाबड़ा ने सिविल लाइंस स्थित कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों के साथ सभी थानेदारों की बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा की। शहर में नशेडिय़ों, अड्डेबाजों के साथ चाकूबाजों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पेंडिंग मामलों का निपटारा करने सभी सुपरविजन अफसरों को रिपोर्ट देने को कहा। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने गश्त सिस्टम की भी जानकारी ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे