रायपुर

सिंचाई के क्षेत्र में श्यामाचरण के कार्य सदैव याद रहेंगे-अमितेष
14-Feb-2022 5:31 PM
सिंचाई के क्षेत्र में श्यामाचरण के कार्य सदैव याद रहेंगे-अमितेष

रायपुर, 14 फरवरी। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री पं. श्यामाचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि महादेवघाट स्थित उनके स्मृति स्थल श्याम घाट में मनाई गई. इस अवसर पर उनके पुत्र पूर्व मंत्री एवम् वरिष्ठ विधायक  अमितेश शुक्ल  ने कहा कि पं.  श्यामाचरण शुक्ल द्वारा सिंचाई  एवम् शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। कार्यक्रम में भारती बन्धु ने  भजन की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी महापौर मनोज कंदोई, पार्षद राधेश्याम विभार, आकाश तिवारी, सुंदर जोगी, नितिन कुमार झा, गुरदीप गरचा, उषा रज्जन श्रीवास्तव, कन्हैया बाजारी, सुरेश मिश्रा, किशन बाजारी, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ऊधोराम वर्मा, अनुपम शुक्ला, सुरेन्द्र सन्धु, विकास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

राजीव भवन में भी माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर राष्ट्रीय संयोजक टीएनडी सेला विशाल मीणा, महामंत्री अमरजीत चावला, हसन खान, मोहमद अली, डॉ. कमलनयन पटेल, रविन्द्र शुक्ला, नरेश, सोमेश चटर्जी, रिजवान खान,चन्द्रवती साहू, किरण सिन्हा, साक्षी सिरमौर, पूजा देवांगन  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट