रायपुर
नया रायपुर के किसानों की कुछ मांगों पर सहमति
14-Feb-2022 5:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 फरवरी । कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के अध्यक्षता वाले कैबिनेट सब कमेटी ने सोमवार को नया रायपुर के किसानों के साथ दूसरे दौर की चर्चा की। ये किसान बीते डेढ़ माह से अपनी सात मांगों को लेकर नया रायपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं। बैठक के बाद मंत्री चौबे ने बताया। सरकार किसानों के मांगों पर गंभीर है। इनमें से कुछ मांगों पर सहमति बनी है। मुख्यमंत्री से चर्चा कर उन पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में मंत्री शिव डहरिया, मोहम्मद अकबर, विधायक धनेन्द्र साहू भी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


