रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 फरवरी। शहर के सभी सीएसपी और थाना प्रभारियों ने अपने स्टाफ के साथ फरार वारंटियों के विरूद्ध अभियान चलाया।
अभियान कार्रवाई के तहत् थाना गंज, कोतवाली, आमानाका, माना, मंदिर हसौद, विधानसभा, नेवरा, उरला, कबीर नगर, मौदहापारा, तेलीबांधा, सरस्वती नगर, गुढिय़ारी, मुजगहन, आजाद चौक, गोलबाजार, सिविल लाईन, खमतराई, अभनपुर, पंडरी, आजाद चैक, न्यू राजेन्द्र नगर, खरोरा, पुरानी बस्ती एवं गोबरानवापारा पुलिस ने 90 स्थायी वारंटों के आरोपियों को न्यायालयों में पेश किया।
थाना आमानाका एवं न्यू राजेन्द्र नगर ने सबसे अधिक सर्वाधिक 08-08 स्थायी वारंटो की तामिली की । तामिल किये गये स्थायी वारंटों में थाना आजाद चौक में वर्ष 1998 में दर्ज कृषि/पशु क्रूरता अधिनियम, थाना आमानाका में वर्ष 2003 एवं 2006 में दर्ज मारपीट, थाना तेलीबांधा में वर्ष 2004 में दर्ज मारपीट, वर्ष 2008 में दर्ज नकबजनी, वर्ष 2009 में दर्ज आबकारी एक्ट तथा थाना मौदहापारा में वर्ष 2012 में दर्ज उद्यापन के आरोपियों भी पकड़े गए।