रायपुर
बघेल और उइके ने शहीद जवान के प्रति शोक व्यक्त किया
12-Feb-2022 6:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। सीएम भूपेश बघेल और राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बीजापुर जिले में मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
अपने अपने संदेश में उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा जल्द ही होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे