रायपुर

डायल 112 की गाड़ी में पत्थरबाजी
12-Feb-2022 5:05 PM
डायल 112 की गाड़ी में पत्थरबाजी

रायपुर, 12 फरवरी ।  बोरिया इलाके में शुक्रवार की रात एक नशेड़ी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। इवेंट कार्यक्रम के बहाने नशा खोरी करने की सूचना पर डायल 112 की गाड़ी में पुलिस पहुंची तभी नशेड़ ने हंगामा खड़े कर दिया। बताया गया कि उत्पाती युवक ने डायल 112 की गाड़ी में तोडफ़ोड़ की कोशिश की। इस दौरान पत्थराव भी किए। किसी तरह थाना से पेट्रोलिंग टीम के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका। डायल 112 की गाड़ी में सवार पुलिस वाले नशेड़ी शख्स को पकड़ नहीं पाए।
टिकरापारा टीआई संजीव मिश्रा ने तोडफ़ोड़ की खबर को खारिज करते बताया, मामूली विवाद हुआ था। किसी नशेड़ी को खदेडऩे के लिए डायल 112 की गाड़ी में सिपाही पहुंचा था। गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।


अन्य पोस्ट