रायपुर
मांग पूरी होने पर आंदोलन खत्म करने तैयार बिजली कर्मी
11-Feb-2022 5:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 फरवरी। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ का अनिश्चित कालीन काम बंद आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है।
विद्युत कर्मचारी संघ की अध्यक्ष विवेक भगत ने कहा कि आंदोलन के चलते कंपनी प्रबंधन के द्वारा संघ की मांगों को लेकर मंथन किया गया। जिसमें प्रबंधन द्वारा सहमति प्रदान की गई है। संविदा कर्मचारियों की मांग है कि लाइन परिचालक की भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही संपन्न कराने की सहमति दी, और दिनांक 11 फरवरी तक पारेषण कंपनी में लाइन परिचालक भर्ती हेतु विज्ञापन भी जारी किया गया है। जो संघ की बड़ी उपलब्धि है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


