रायपुर
छह उपभोक्ता फोरम में नौ सदस्य नियुक्त
11-Feb-2022 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 फरवरी। राज्य सरकार ने छह जिलों के उपभोक्ता फोरम में नौ सदस्यों की नियुक्तियां की है। इनमें जगदलपुर, कोरिया और महासमुंद में दो-दो , बलौदाबाजार, दुर्ग और कोरबा में एक.एक सदस्य बनाए गए हैं। इनका कार्यकाल अधिकतम चार साल या पैंसठ वर्ष की आयु तक रहेगा। जिला उपभोक्ता आयोग बस्तर के लिए आलोक कुमार दुबे, सीमा गोलछा, कोरिया के लिए चुरामनदास, ममता तिवारी, महासमुंद के लिए गिरीश श्रीवास्तव, टी दुर्गाज्योति राव, बलौदाबाजार के लिए हरजीत सिंह चावल, कोरबा के लिए रंजना दत्ता, और दुर्ग के लिए नीलू ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे