रायपुर

31 मार्च तक सभी छुट्टी के दिनों में निगम का टैक्स जमा हो सकेगा
11-Feb-2022 3:32 PM
31 मार्च तक सभी छुट्टी के दिनों में निगम का टैक्स जमा हो सकेगा

रायपुर, 11 फरवरी । नगर पालिक निगम रायपुर  सभी 70 वार्डो में 31 मार्च  तक सभी शासकीय अवकाश और   शनिवार-रविवार को टैक्स संग्रह के लिए शिविर लगाये जायेंगे। नगर निगम आयुक्त  प्रभात मलिक के आदेषानुसार निगम के सभी जोन दफ्तर  31 मार्च तक के सभी शासकीय अवकाश दिवसों एवं शनिवार व रविवार को सुबह 10 बजे से संध्या 5:30 बजे तक  खुले रहेंगे। 31 मार्च तक  राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट