रायपुर
सूखे कचरे-कबाड़ के टायर ट्यूब से निगम के उद्यान में आई सुन्दरता
10-Feb-2022 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की प्रशासनिक तैयारियां तेज गति कर दी है। इस क्रम में नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने के उद्यान को एनयूएलएम के तहत कार्य करने वाली महिला स्वसहायता समूह महिलाओं ने कबाड़ से जुगाड़ अभियान के तहत कबाड़ की वस्तुओं, सूखे कचरे की सहायता से सुन्दरता के साथ सजाया एवं संवारा है। कबाड़ के टायर ट्यूब का सदुपयोग कर सुन्दर गमले बनाये है।नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत सुन्दर गार्डन का नागरिकों को सकारात्मक संदेश महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे