रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा एवं विपणन विभाग स्व संगठन की महिलाओं ने अपने ही समूह की महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला समूह के प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने बताया कि संगठन का पंजीयन 23 फरवरी 2021 को किया गया था। जिसमे महिलाएं हथकरघा और मशरूम की खेती करती है उन्हें जानकारी मिली थी कि उनकी समूह की दूसरी महिला लक्ष्मी मिश्रा के द्वारा समूह को बगैर सूचना दिए अलग संगठन बनाकर संचालन कर रही है तब शोभा ठाकुर और समूह की महिलाओं को इसकी जानकारी मिली स्व शक्ति संगठन की महिलाओं ने लक्ष्मी मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और विभाग से इस विषय में कार्यवाही की मांग कर रही हैं
कहां की उक्त महिला के द्वारा समूह को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है जिसमें हथकरघा से निलंबित कर्मचारी के द्वारा हस्तक्षेप करने और पुरुषों के द्वारा संगठन संचालन की बात की गई इसका स्वशक्ति संगठन की महिलाओं ने इस पर विरोध जताया है।