रायपुर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 9 फरवरी। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठन को विस्तार देने सदस्यता अभियान की शुरुआत किया है।9फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी रायपुर के जी.ई.रोड़ में सदस्यता अभियान शामिल हुए। बताया कि 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ में 5 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है।
पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर ने कहा कि युवाओं में आम आदमी पार्टी के प्रति रुझान व उत्साह छत्तीसगढ़ में बदलाव का संकेत दे रहा है।उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों सहित समस्त नगरीय क्षेत्रों में में पार्टी स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाएगी, धीरे-धीरे गाँव,पारा टोला तक नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा।
रायपुर जिला सचिव एकांत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की झूठे वादों से परेशान छत्तीसगढ़ के युवा,महिला, किसान और बेरोजगार कांग्रेस सरकार को हटाने के लिये बड़ी संख्या में नए सदस्य जुड़ रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, युवा प्रदेश अध्यक्ष तेजेंन्द्र तोड़ेकर, जिला सचिव एकांत अग्रवाल, महिला विंग जिला अध्यक्ष कलावती मार्को, जिला संगठन मंत्री मुकेश देवांगन, एम एम हैदरी, संतोष दुबे, बलवंत सिंह, बलविंदर कौर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


