रायपुर
गरीबी उन्मूलन पर कार्यशाला
09-Feb-2022 5:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा अपकमिंग एसडीजी इंडिया इंडेक्स 4.0 तथा मल्टीडाइमेंशनल पोवर्टी इंडेक्स विषय पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, राज्य योजना आयोग, अजय सिंह ने कहा कि राज्य स्तर पर इन लक्ष्यों के अंतर्गत प्राप्त प्रगति के मूल्यांकन हेतु राज्य योजना आयोग द्वारा एसडीजी स्टेट इंडिकेटर फ्रेमवर्क एवं एसडीजी बेसलाईन एवं प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार की गई है, जिस सीएम द्वारा 12 जुलाई 2021 को जारी किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे