रायपुर

दल्वई-शर्मा कराएंगे कांग्रेस के संगठन चुनाव
09-Feb-2022 5:35 PM
दल्वई-शर्मा कराएंगे कांग्रेस के संगठन चुनाव

रायपुर, 9 फरवरी। छत्तीसगढ़ पीसीसी के संगठन चुनाव  की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। संगठन चुनाव कराने के लिए पी आर ओ आर ए आर ओ की  नियुक्ति कर दी गई है।पी आर ओ ( प्रदेश चुनाव अधिकारी ) हुसैन दल्वईऔर ए आर ओ ( सहायक चुनाव अधिकारी ) अजय शर्मा  होंगे।दोनों नेता अगले 6 महीनों में  कराएंगे संगठन चुनाव ।संगठन चुनाव होने तक नहीं हो सकेगी छ ग कांग्रेस  संगठन  में किसी भी तरह की  नियुक्तियां। वर्तमान में जो पद खाली हैं वो खाली ही रहेंगे।


अन्य पोस्ट