रायपुर

रेत माफिया को मुनाफाखोरी की छूट... साय
09-Feb-2022 4:40 PM
रेत माफिया को मुनाफाखोरी की छूट... साय

रायपुर, 9 फरवरी।  छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल सरकार पर  आरोप लगाया है कि प्रदेश में रेतमाफिय़ा को मुनाफाखोरी करने की छूट देकर चंदा बटोरा जा रहा है। रेत के दाम आसमान पर पहुंचाने के लिए  बघेल सरकार जिम्मेदार है।
साय ने कहा जब भाजपा ने राज्य की सभी नदियों नालों की रेत खा डालने के खिलाफ लगातार आवाज उठाई तो भूपेश बघेल ने दिखावे की सख्ती का ऐलान कर दिया। जबकि सरकार और रेतमाफिय़ा की मिलीभगत का पर्दाफाश हो चुका है। भाजपा ने अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए वाहन राजसात करने की चुनौती दी थी लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने ऐसा नहीं किया। जिससे साफ हो गया है कि सरकार और रेतमाफिय़ा मिलकर छत्तीसगढ़ की रेत चबा रहे हैं। खजाने पर चोट पहुंचाकर कांग्रेस के लिए चुनावी फंड का इंतजाम किया जा रहा है। भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना रखा है।
 


अन्य पोस्ट