रायपुर
केदार गिरफ्तार, रमन का ट्वीट.. अघोषित आपातकाल
08-Feb-2022 5:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 फरवरी। राजधानी में पूर्व मंत्री के बाद जगदलपुर में भी पुलिस ने एक और पूर्व मंत्री केदार कश्यप को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने गिरफ़्तारी का वीडियो जारी करते हुए एक ट्वीट किया है. डॉ रमन सिंह ने लिखा है कि क्या छत्तीसगढ़ में च्च्अघोषित आपातकालज्ज् है? आवाज़ें दबाने, विरोध कुचलने ये जो पुलिसिया दमन भूपेश बघेल सरकार कर रही है, उसे पूरा प्रदेश देख रहा है. रायपुर से सरगुजा, बस्तर तक यह तानाशाही चल रही है लेकिन कांग्रेस सुन ले! न हम डरे हैं न डरेंगे, यह आवाज और बुलंद होगी। बता दें कि कांग्रेसी पार्षद कोमल सेना द्वारा संजय गांधी वार्ड के चालीस परिवारों से आवास योजना का लाभ दिलाने ठगी के मामले पर भाजपा ने आज नगर बंद का आह्वान किया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे