रायपुर

कचरा बीनने वाले ने आरक्षण केंद्र में की आगजनी
08-Feb-2022 5:07 PM
कचरा बीनने वाले ने आरक्षण केंद्र में की आगजनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 फरवरी।
रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर के अंदर कंप्यूटर चोरी के मामले में रेलवे पुलिस ने एक चोर के पकड़े जाने का दावा किया है। पचास साल के शातिर के पास से कंप्यूटर के तीन मॉनिटर भी बरामद किए हैं।
छह-सात फरवरी की दरमियानी रात आरक्षण केंद्र के अंदर आगजनी की घटना हुई थी, इसी मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में संदेही को मॉनिटर चुराते देखा गया। एक दिन बाद आरोपी की गिरफ्तारी की। आरोपी की पहचान संतोष नेताम के रूप में करते रेलवे पुलिस ने उसे आसपास शीशी-बोतल उठाने वाला बताया है। पुलिस का कहना है आगजनी की घटना होने की रात पीछे से खिडक़ी खुला ुहुआ था। आरोपी संतोष वहीं से अंदर घुस गया। इसके बाद तीनों मॉनिटर चुरा लिए। उसे बेचने की फिराक में मंगलवार को निकला था, इसी दौरान उसे दबोच लिया गया। आरोपी के पास रखे प्लास्टिक थैले से तीनों मॉनिटर बरामद कर लिए।


अन्य पोस्ट