रायपुर
यादव महासंघ ने बच्चों संग बांटी खुशियां
07-Feb-2022 5:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 फरवरी। शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ ने दीक्षा नगर गुढिय़ारी के बच्चों के साथ मां सरस्वती शारदा की पूजा-अर्चना के साथ बसंत पंचमी धूमधाम से मनाया।
महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि, इस मौके पर जरूरतमंद नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री, टॉफी, बिस्कुट, बैलून आदि प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाज प्रमुख राम खिलावन यादव, अजय यादव, राकेश यदु, रविंद्र सिंह यादव, रजनीश यादव, लक्ष्मण यादव, अशोक यादव, शशिकांत यादव, नेहा यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में कराओके में अपनी मधुर आवाज में कर्णप्रिय गीत प्रस्तुत कर जलन सागर, संतोष थापा, विनय शर्मा, जगदीश दुबे, मोहन धीवर, सुभाष वर्मा, कुमारी भूमिका सागर आदि संगीतमय सलामी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


