रायपुर
घर में घुसा चोर, शोर मचाते ही भाग निकला
05-Feb-2022 6:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 फरवरी । आरंग के ग्राम बिरबिरा में एक महिला के घर चोरी का प्रयास किया गया। पड़ोस में रहने वाले शख्स ने महिला के घर में सेंध लगाने दीवाल फांदकर घुसा। इसके पहले वह कोई सामान चोरी कर पाता महिला ने उसे देख लिया। गायत्री साहू ने आरंग थाना में आरोपी पालेन यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया महिला खेती मजदूरी का काम करती है। आरोपी का घर बिल्कुल पड़ोस में है। 4 तारीख को घर में सास और बच्चे सो रहे थे। रात करीब आठ बजे महिला ने देखा कि पालेन चोरी करने की नीयत से घुसा था। वह एक कमरे की तरफ जा रहा था कि गायत्री शोर मचाने लगी। आरोपी वहां से तुरंत भाग निकला। इस मामले में सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के प्रयास में धारा 457 के तहत अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


