रायपुर

कल आ सकती हैं प्रियंका गांधी, चैतन्य, ख्याति को देंगी शादी की बधाइयां
05-Feb-2022 4:46 PM
कल आ सकती हैं प्रियंका गांधी, चैतन्य, ख्याति को देंगी शादी की बधाइयां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का विवाह नवा रायपुर के एक निजी होटल में रविवार को होगा। चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शादी समारोह में शामिल हो सकती हैं। इनके अलावा कांग्रेस के कई  दिग्गजों का जमावड़ा होगा। चैतन्य के शादी समारोह में पहुंचने के लिए कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता शानिवार को रायपुर पहुंचेंगे।  चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शादी समारोह में शामिल हो सकती हैं। हालांकि अब तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, बीके हरिप्रसाद, केटीएस तुलसी, शक्ति सिंह गोहिल, पीएल पुनिया, चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर पहुंचेंगे। इससे पहले पुनिया, और उल्का रविवार को सुबह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके लिए उन्होंने संभाग स्तरीय बैठकें बुलाई है। इसमें चीफ एनरोलर की नियुक्तियां की जानी है।


अन्य पोस्ट