रायपुर
समता से तेलघानी नाका मार्ग आज रात से 7 फरवरी की सुबह तक बंद रहेगा
05-Feb-2022 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 फरवरी। रायपुर नगर निगम द्वारा अमृत मिशन योजना अंतर्गत समता कालोनी से अग्रसेन चौक होते हुए तेलघानी नाका तक मुख्य जलवाहिनी बिछाने का कार्य आज से शुरू किया जाएगा। इस वजह से इस मार्ग को आज रात 9 बजे से 7 फरवरी की सुबह 9 बजे तक करीब 36 घण्टे तक बन्द रखा जाएगा। यातायात विभाग से जारी की गई सूचना के मुताबिक पेयजल सप्लाई की महत्वपूर्ण योजना हेतु इस क्षेत्र में मुख्य जलवाहिनी बिछाना आवश्यक है। निगम द्वारा यह कार्य लगातार 36 घण्टे तक किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे