रायपुर

चोरों ने किया नाक में दम, साइंस कॉलेज के डोम के अंदर से ही ले उड़े दोपहिया
05-Feb-2022 4:44 PM
  चोरों ने किया नाक में दम, साइंस कॉलेज के डोम के अंदर से ही ले उड़े दोपहिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 फरवरी। शहर में बाइक चोर लगातार सक्रिय हैं। दो नए ठिकानों से बाइक चुराकर फिर से पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिया है। बाइक चोर धरसींवा में कार्यरत एक सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी को भी नुकसान पहुंचाकर दुबके हैं। खास यह है कि अधिकारी की दोपहिया को कहींं और से नहीं बल्कि साइंस कॉलेज मैदान में बड़े कार्यक्रम के दौरान गायब कर दिया। रवि कुमार शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में थाने आकर एफआईआर दर्ज कराई। बता दें तीन फरवरी को राज्य शासन की ओर से बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  अपने विभाग की प्रदर्शनी कार्यक्रम के लिए अफसर व कर्मचारी स्टाफ यहां पहुंचा था। प्रार्थी का कहना है, उसने अपनी दोपहिया क्रमांक सीजी 04 एफजेड 3090 कलर ग्रे ब्लेक को शिक्षा विभाग के डोम में रखा था। उसके बाद मो.सा. को निकालकर सांईस कलेज मैदान में खडी किया। रात नौ बजे तक दोपहिया को देखा। अगले दिन सुबह होने पर दोपहिया गायब था। आसपास खोजबीन करने के बाद भी वाहन का कुछ भी पता नहीं चला। इस मामले में थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

भनपुरी में कारोबारी को नुकसान

जगन्नाथ ट्रेडिंग कंपनी के संचालक की दोपहिया भी चुराने की कोशिश की गई। संदेही कन्हैया सोनी नामक शख्स को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया आरोपी के बारे में दूसरे कारोबारी ने सूचना दी। 4 फरवरी को कंपनी के पास रात आठ बजे दोपहिया खड़ी की थी, शातिर ने अगले एक घंटे में उसे गायब कर दिया। संदेह होने पर कन्हैया को दूसरे कारोबारी ने रोका तब उसके पास से चोरी का खुलासा हुआ। आरोपी के  पकड़े जाने के बाद सूचना पुलिस को दी।


अन्य पोस्ट