रायपुर

बजट की खुबियां बताने विमानन मंत्री सिंधिया कल रायपुर में
04-Feb-2022 5:09 PM
बजट की खुबियां बताने विमानन मंत्री सिंधिया कल रायपुर में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 फरवरी। नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया शनिवार को प्रात: 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद सिंधिया होटल बेबीलान इन जेल रोड में दोपहर 2:15 बजे केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंधिया के प्रवास कार्यक्रम का प्रभारी भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी को बनाया गया हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली लौट जाएंगे।


अन्य पोस्ट