रायपुर

बाइक सवारों को बचाने डिवाइडर से टकराई कार
04-Feb-2022 5:03 PM
बाइक सवारों को बचाने डिवाइडर से टकराई कार

रायपुर, 4 फरवरी ।  एक्सप्रेस वे से भाजपा प्रदेश कार्यालय जाने वाली सडक़ पर शुक्रवार सुबह एक दुर्घटना हो गई। गोल्डन स्काई अपार्टमेंट के पीछे  सफेद रंग की कार करीबन 9 बजे 75  से 80 किलोमीटर की रफ्तार से  माना की ओर जा रही थी। अचानक मोड़ के पास दो बाइक सवार कार की तरफ सटते देख ड्राइवर ने स्टेरिंग घुमाया और कार  अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि इस घटना में बाइक सवारों को कोई चोट नहीं आई। वहीं ड्राइवर भी  सुरक्षित है।


अन्य पोस्ट