रायपुर
मालवाहक में शराब जब्त
31-Jan-2022 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 जनवरी। खरोरा थाना पुलिस ने रविवार को एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मौके पर तलाशी लेने पर 190 पाव देसी शराब बरामद किया गया। आरोपी का नाम गौतम टुंडर है। अमेठी कॉलेज के पास ग्राम माट में अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी। रविवार देर शाम पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को मौके से दबोच लिया। बरामद शराब छत्तीसगढ़ ब्रांड की बताई गई है। दुकानों से छोटे-छोटे स्टॉक में खरीदी कर आरोपी ने अवैध कारोबार से कमाई की योजना बनाई थी। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए शखती बढ़ती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


