रायपुर

विनोद लाल और अमिताभ शर्मा को प्रवर श्रेणी वेतनमान
31-Jan-2022 5:09 PM
विनोद लाल और अमिताभ शर्मा को प्रवर श्रेणी वेतनमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। राज्य शासन ने राज्य वित्त सेवा के दो अफसरों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान मंजूर किया है। वित्त विभाग से जारी आदेश के अनुसार पीडब्ल्यूडी में अपर संचालक विनोद कुमार लाल और नगरीय प्रशासन डायरेक्टरेट में अपर संचालक अभिताभ शर्मा को यह वेतनमान दिया जाएगा। जो एडिशनल सेक्रेटरी स्तर का होगा।

इसी तरह से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में मुख्य अभियंता अरविंद कुमार राही को भी क्रमोन्नति दी गई है। वे अब प्रमुख अभियंता होंगे।

 


अन्य पोस्ट