रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 29 जनवरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह शान से तिरंगा लहराया गया। विधायक निवास सद्भावना कुटी में क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, नगर के मंडी गेट के पास नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, उपाध्यक्ष किशन शर्मा, बीईओ कार्यालय में जनपद उपाध्यक्ष राजू बार ले, ब्लॉक कॉलोनी स्कूल में पार्षद बलविंदर गांधी, थाना मोड़ के पास वरिष्ठ पत्रकार योगीराज बजाज, सहारा इंडिया कार्यालय में ब्रांच मैनेजर डीपी साहू, ग्राम पंचायत बकतरा में सरपंच चंद्रशेखर महार, ग्राम पंचायत बिरोदा में सरपंच वासुदेव साहू, ग्राम पंचायत आमनेर में सरपंच सरोज बाला मिश्रा, ग्राम पंचायत मेहंदी में सरपंच यशोदा साहू, ग्राम पंचायत चंडी में सरपंच राजेंद्र एनेश्वरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।