रायपुर
अचानक क्यों जगी सरकार, यूपी के लिए मैनेजमेंट तो नहीं-मूणत
29-Jan-2022 5:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जनवरी। रेत माफिया पर अचानक की जा रही कार्रवाई को लेकर भाजपा के नेताओं ने सरकार पर हमला किया है। पार्टी प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सरकार के आदेश को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर तंज कसा है। मूणत ने कहा कि भूपेश सरकार अचानक जागी है। क्या रेत के इस खेल में यूपी चुनाव का मैनेजमेंट हो रहा है। सरकार रेत माफिया पर लगातार कार्रवाई क्यों नहीं करती। 52 करोड़ के कर्ज में डुबी भूपेशजी की ख्याति साफ कर चुकी है। छत्तीसगढ़ डुबती नैय्या में सवार है। मूणत ने अपनी इस टिप्पणी के साथ भूपेश बघेल, और कांग्रेस को भी टैग किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे