रायपुर

आईजी का तीसरी बटालियन का निरीक्षण
29-Jan-2022 4:41 PM
आईजी का तीसरी बटालियन का निरीक्षण

जवानों से रूबरू होकर परेड किट और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 29 जनवरी।
पुलिस महानिरीक्षक आर पी साय ने छ स बल  द्वारा वाहिनी का वार्षिक निरीक्षण किया। वरिष्ठ आईपीएस साय ने  वार्षिक निरीक्षण के दौरान जवानों का परेड, किट परेड लिया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया। साथ ही परिवहन शाखा, वाहिनी कार्यालय, चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जवानों द्वारा किए गए गुजारिश का त्वरित निराकरण करते हुए अरविंद कुमार कुजूर आईपीएस सेनानी द्वारा वाहनी में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।
निरीक्षण को यादगार बनाने के लिए अरविंद कुमार कुजूर आईपीएस सेनानी द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक एवं वाहनी के अधिकारियों व जवानों द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।

कार्यक्रम में अरविंद कुमार कूजूर आईपीएस सेनानी, वर्षा मिश्रा उपसेनानी, अनामिका जैन, संजय दीवान, विजय कुमार तिर्की सहायक सेनानी, उमाशंकर द्विवेदी, प्रेम लाल अहिरवार कंपनी कमांडर, चंद्रशेखर तिवारी सूबेदार एवं नीरज पारा प्लाटून कमांडर सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट