रायपुर
स्मार्ट सिटी के कार्यों को देखा सांसद, विधायक ने रोटेटरी तोडऩे कहा
29-Jan-2022 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जनवरी। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल सांसद सुनील सोनी पार्षदों के साथ शनिवार को स्मार्ट सिटी के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।गांधी चौक नगर निगम मुख्यालय के पास से, सप्रे स्कूल, दानी स्कूल , बूढ़ातालाब , महाराजबन्ध तालाब व अन्य चल रहे कार्यो को देखा। सोनी और अग्रवाल ने नगर निगम के पास बन रहे रोटेटरी का निरीक्षण करने के बाद उसे तोडऩे कहा। इनका कहना है कि अगर नगर निगम के पास रोटेटरी बनता है तो ट्रैफिक का दबाव अधिक होगा वही लोगों को परेशानी होगी। इसके पहले भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम के कमिश्नर को भी ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया था तत्पश्चात रोटेटरी का साइज छोटा कर दिया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे