रायपुर
निगम मंडल गरीबों की जमा पूंजी पर ऋण ले रही है-बृजमोहन
28-Jan-2022 4:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जनवरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार इतनी कंगाल हो गई है कि निगम-मंडलों का सरप्लस पैसा बैंक में जमा कर रही है और उसी पैसे के विरुद्ध ऋण उठा रही है पूरे राज्य में माफिया राज कायम हो गया है जिसमें सारे कांग्रेसी कार्यकर्ता उपकृत हो रहे हैं।
अग्रवाल कहा की कि हमारी सरकार में भी निगम-मंडल का सरप्लस पैसा बैंको में जमा किया गया था, लेकिन निगम-मंडल का जमा पैसा के माध्यम से विकास के काम होते थे। लेकिन इस सरकार में उस पैसे के विरुद्ध लोन लिया जा रहा है, यह स्थिति तब है, जब सरकार पिछले तीन साल में 51 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्जा ले चुकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे