रायपुर

ऑनलाइन प्रश्नों की सूचना के लिए विधायकों को प्रशिक्षण
28-Jan-2022 4:47 PM
ऑनलाइन प्रश्नों की सूचना के लिए विधायकों को प्रशिक्षण

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी।
छत्तीसगढ़ विधान सभा के विधायकगण अब आगामी बजट सत्र, 2022 के दौरान प्रश्नों की सूचनाएं ऑनलाईन जमा कर सकेंगे। इस हेतु विधान सभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मान. विधायकों एवं उनके निज सहायकों के लिए एनआईसी रायपुर के माध्यम से एक प्रशिक्षण-सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में मान. विधायकों को आनलाईन प्रश्न जमा करने संबंधी सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक विषयों पर जानकारी दी गई।

आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जो विधायक एवं उनके निज सहायक भौतिक रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं थे, वे आनलाईन के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र में सम्मिलित हुए। आनलाईन प्रश्न जमा करने के लिए एक नवीन वेब एप्लीकेशन एनआईसी के टेेक्नीकल हेड सत्येन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। उक्त वेब एप्लीकेशन के माध्यम से सदस्यों द्वारा सुगमतापूर्वक ऑनलाईन प्रश्नों की सूचनाएं प्रस्तुत की जा सकेगी।

आज के कार्यक्रम में विधायकगण, उनके निज सहायक, विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े, एवं एनआईसी के टेक्नीकल डायरेक्टर सत्येन्द्र शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट