रायपुर
सीएम कल जगदलपुर में झंडा फहराएंगे
25-Jan-2022 5:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर 25 जनवरी। सीएम भूपेश बघेल 26 जनवरी को भी बस्तर अंचल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को दंतेवाड़ा के छिदनार में इंद्रावती नदी पर बने पुल के लोकार्पण करने के बाद जगदलपुर पहुंचे हैं। सीएम 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और जनता के नाम अपना संदेश देंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से कुर्बान 11बजे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा छिदनार जाएंगे और वहां इंद्रावती नदी पर 38 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना पुल जनता को समर्पित करेंगे । इस अवसर पर वह कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगें । मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से दोपहर 1 बजे जगदलपुर आएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


