रायपुर
ठाकरे विवि के वित्त अधिकारी बदले अपर संचालक को प्रभार
23-Jan-2022 6:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी। राज्य शासन ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के वित्त अधिकारियों को बदल दिया है। दुर्योधन महानंद को विवि से हटाकर वाणिज्यिक कर विभाग में वरिष्ठ लेखा अधिकारी पदस्थ किया गया। उनके स्थान पर वित्त विभाग के अपर संचालक केएल रवि को ठाकरे विवि का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। राज्य में पहली बार किसी अपर संचालक को ठाकरे विवि में पदस्थ किया गया। हाल केदिनों में विवि के कामकाज को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल संतुष्ट नहीं थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे