रायपुर
एफएमआरएआई का आह्वान, मांगे नहीं मानी तो उग्र आंदोलन
23-Jan-2022 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 जनवरी । अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई के आह्वान पर 19 जनवरी को देश भर के दवा प्रतिनिधि 16 सूत्रीय मांगो के साथ एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। पूरे देश सहित रायपुर, धमतरी और जगदलपुर के 25 सौ दवा प्रतिनिधि आज किसी भी प्रकार का कम्पनी का कार्य नहीं किए।
इस अभूतपूर्व हड़ताल को सफल बनाने के लिए इकाई के सचिव प्रदीप मिश्रा ने सभी साथियों को क्रांतिकारी धन्यवाद दिया और केंद्र सरकार, राज्य सरकार और न्योक्ताओ से 16 सूत्रीय मांगों को लेकर अपील की गई की सरकार और कंपनियां दवाओ को जीएसटी मुक्त करने तथा 44 श्रम कानूनों को बहाल करने एवं सेक्शन 2एस को लागू करने पर तत्काल विचार करे तथा हमारी जायज मांगो पर ध्यान देकर अतिशीघ्र पूरा करे। यदि मांगे नहीं मानी जाती तो भविष्य में और उग्र आंदोलन किए जायेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


