रायपुर
26 जनवरी को नहीं होगी परेड आम लोगों को प्रवेश भी नहीं
18-Jan-2022 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 जनवरी। गणतंत्र दिवस के मौके पर आगामी 26 जनवरी को रायपुर के पुलिस ग्राउंड में न तो परेड होगी, न ही सांस्कृतिक कार्यक्रम। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यह फैसला किया गया है। कार्यक्रम इंचार्ज चंद्रमोहन सिंह के मुताबिक इस बार पुलिस मैदान में राज्यपाल को केवल गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। उसके बाद वह पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगी इस पूरे आयोजन में आम लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों को अनुमति होगी। लगातार दूसरे वर्ष परेड का भव्य आयोजन नहीं हो पा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे