रायपुर
सूने मकान से ले उड़े दो लाख के जेवर
18-Jan-2022 5:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 जनवरी। शहर के बाद अब देहात के इलाकों में भी चोर सक्रिय हैं। आरंग के बैहार इलाके में एक किसान के घर सेंधमारी करते हुए चोरों ने दो लाख रुपये से ज्यादा कीमती जेवरात के साथ कैश गायब कर दिया। 17 जनवरी को मामले की सूचना मिलने पर अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया। प्रार्थी का नाम घनश्याम कोसले है। घनश्याम के बताए अनुसार, मूल निवास ग्राम पंडा परसवानी है। वर्तमान में बैहार नकुल ढीढी चौक में पक्का मकान बनाकर अपने परिवार साथ रहते हैं। 14 जनवरी को परिवार समेत वह अपने मूल गांव के लिए निकले थे। घर में कोई भी नहीं था। परिवार लौटा तब दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे