रायपुर
अभिजीत सिंह ने रायपुर स्मार्ट सिटी का पद संभाला
18-Jan-2022 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। आईएएस अभिजीत सिंह ने मंगलवार को रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
2012 बैच के आईएएस सिंह इससे पहले संचालक भू-अभिलेख एवं संचालक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री के पद पर पदस्थ थे। पूर्व में वे नारायणपुर कलेक्टर भी रह चुके हैं। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर स्मार्ट सिटी की योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे