रायपुर
सीएम बघेल करेंगे बांके बिहारी के दर्शन, बृजमोहन ने कहा.. भव्य मंदिर का समर्थन भी करें
18-Jan-2022 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर / मथुरा, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों चुनाव प्रचार के लिए सिलसिले में उत्तरप्रदेश दौरे पर हैं।
बघेल मंगलवार को मथुरा में भगवान बांके बिहारी के दर्शन करेंगे। इसके बाद झिंगुरपारा और बहादुरपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर और वृन्दावन के राजपुरा में भी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम को नई दिल्ली लौटेंगे।
सीएम के इस दौरे पर बीजेपी नेता बृज मोहन् अग्रवाल ने कहा कि मथुरा दर्शन करना अच्छी बात है,पर क्या भगवान कृष्ण के मंदिर के पुर्न उद्धार विस्तार के पक्ष में है कि नही मुख्यमंत्री स्प्ष्ट करे। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले नही है तो भव्य मथुरा मंदिर का समर्थन करे। सरकार तो आनी नहीं है नंबर बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश मैं प्रचार करने गए हैं ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे