रायपुर

पॉवर कंपनी में 18 से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित
16-Jan-2022 5:40 PM
पॉवर कंपनी में 18 से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अन्तर्गत परिचारक (लाईन) के तीन हजार पदों पर होने वाली भर्ती के लिये 18 जनवरी से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन)  मनोज खरे ने बताया कि रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग व राजनांदगांव में 18 जनवरी से दस्तावेजों का सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाना थी। परन्तु कोविड के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।


अन्य पोस्ट