रायपुर

सीएम ने ट्रेनी आईपीएस अफसरों से कहा-सामाजिक न्याय पर दें जोर
15-Jan-2022 9:00 PM
सीएम ने ट्रेनी आईपीएस अफसरों से कहा-सामाजिक न्याय पर दें जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  15 जनवरी।
सीएम भूपेश बघेल ने आर.आर.-73 बैच के परिवीक्षाधीन आईपीएस अफसरों से कहा कि अपने काम के दौरान सामाजिक न्याय पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए।

सीएम बघेल ने अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनसे उनके गृह राज्य, शैक्षणिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उनके गृह राज्य में शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की। डीएसपी ट्रेनिंग पुलिस हेडक्वार्टर  राजू गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि 17 जनवरी से परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी  राबिन्सन गुरिया, बैंकर वैभव, राजनाला स्म्रूतनिक, सुश्री पूजा कुमार, विकास कुमार, मयंक गुर्जर, संदीप पटेल, प्रभात कुमार की पदस्थापना जिलों में की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट