रायपुर

रमन ने फिर पूछा- 5 लाख नौकरियां कहां दिए बताएं
14-Jan-2022 5:39 PM
रमन ने फिर पूछा- 5 लाख नौकरियां कहां दिए बताएं

रायपुर, 14 जनवरी। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कोरबा की एक स्नातक युवती के द्वारा बेरोजगारी से तंग आकर की गई आत्महत्या  को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। इस खबर को सीएम भूपेश बघेल को टैग करते हुए रमन सिंह ने ट्वीट किया है। डॉ. सिंह ने कहा आपके रोजगार के झूठे विज्ञापनों ने युवाओं को आत्महत्या करने मजबूर कर दिया है। बताइए किसे दिए, कहां दिए 5 लाख नौकरियां। रमन सिंह ने कहा 25 सौ बेरोजगारी भत्ता देते तो भी यह नौबत नहीं आती।


अन्य पोस्ट